सर्वेक्षण क्रिया के दौरान अभिलेख का पुनरीक्षण-
जब कोई ज़िला या अन्य स्थानीय क्षेत्र सर्वेक्षण क्रिया के अधीन हो, तब अभिलेख अधिकारी उसमें सम्मिलित प्रत्येक ग्राम का एक मानचित्र तैयार करायेगा और तत्पश्चात् यथास्थिति क्षेत्र पंजी (खसरा) और अधिकार अभिलेख (खतौनी) या आबादी अथवा ग्राम
आबादी का अभिलेख, के पुनरीक्षण की कार्यवाही करेगा।