घोषणा का परिणाम-  

जहां धारा 80 के अधीन घोषणा की जाय वहां ऐसे जोत या उससे सम्बन्धित भाग के सम्बन्ध में निम्नलिखित परिणाम होगेंः-
(क)  भूमि  के  अन्तरण  के  सम्बन्ध  में  इस  अध्याय  के  द्वारा  या  अधीन  आरोपित  सभी  निबन्धन  संक्रमणीय अधिकारों वाले भूमिधर के लिए लागू नहीं रह जायेंगे;
(ख) अध्याय  ग्यारह  में किसी बात के होते हुए भी उक्त घोषणा के दिनांक के अनुगामी कृषि वर्ष  के प्रारम्भ के दिनांक से ऐसी भूमि भू-राजस्व के भुगतान से मुक्त होगी;
(ग) भूमिधर, न्यागमन के विषय में उस वैयक्तिक विधि से नियंत्रित होगा जिसके वह अधीन है।