कतिपय दशाओं में लगान  में परिवर्तन करने की राज्य सरकार की शक्ति-  

जब कभी भू-राजस्व में धारा 155 के अधीन वृद्धि या कमी की जाय या धारा 157 के अधीन माफी दी जाय या उसे स्थगित किया जाय, तब राज्य सरकार ग्राम  पंचायत  के असामी से भिन्न असामी द्वारा देय सम्पूर्ण लगान या उसके किसी
भाग में वृद्धि या कमी कर सकती है, या यथास्थिति माफ कर सकती है या उसे स्थगित कर सकती है।