लगान स्थगित करने के परिणाम-
जहाँ किसी लगान का भुगतान धारा 157 के अधीन स्थगित कर दिया गया हो, वहां-
(क) उस अवधि को जिसमें ऐसा स्थगन लागू रहे, लगान की वसूली के लिए किसी वाद के लिए अनुज्ञात परिसीमा काल की संगणना करने में सम्मिलित नहीं किया जाएगा; और
(ख) ऐसे स्थगन की अवधि में उसकी वसूली के लिए कोई वाद नहीं लाया जा सकेगा न कोई आवेदन दिया जा सकेगा।