भू-राजस्व की धनराशि का पूर्णीकृत किया जाना-
जहाँ किसी भू-राजस्व के कारण देय धनराशि या उसकी किसी किस्त में रूपये का अंश शामिल हो तो उसे निकटतम रूपये तक पूर्णीकृत कर दिया जाएगा और इस प्रयोजनार्थ यदि धनराशि में रूपये का ऐसा हिस्सा पचास पैसा या अधिक हो तो उसे बढ़ाकर पूरा
एक रूपया कर दिया जाएगा और यदि ऐसा हिस्सा पचास पैसे से कम हो तो उसे छोड़ दिया जाएगा।