प्रमाण-पत्र प्राप्त क्रेता को कब्जा दिलाना-

(1)  कलेक्टर  ऐसी  सम्पत्ति  का  क्रेता  घोषित  किए  गए व्यक्ति को कब्जा दिलायेगा और इस प्रयोजन के लिए ऐसे बल का जैसा आवश्यक समझा जाए,  उपयोग कर सकता है या करा सकता है।
(2) इस धारा में कोई बात कलेक्टर को किसी व्यक्ति को, जिसको व्यतिक्रमी को प्रक्रिया प्रारम्भ होने के पूर्व, हटाने का वर्तमान अधिकार नहीं था, किसी सम्पत्ति के कब्जे से हटाने के लिए प्राधिकृत नहीं करेगी।