विक्रय मूल्य का विनियोग-
जहां धारा 194 के अधीन किसी सम्पत्ति के विक्रय की पुष्टि कर दी गयी हो, वहां विक्रय का मूल्य निम्नलिखित क्रम में उपयोग किया जायेगाः-
(क) प्रक्रिया की लागत और संग्रह प्रभारो, यदि कोई हो को पूरा करने के लिए;
(ख) बकाया, जिसकी वसूली के लिए सम्पत्ति का विक्रय किया गया था, का भुगतान करने के लिए;
(ग) अतिशेष, यदि कोई हो, का भुगतान व्यतिक्रमी को किया जायेगा।